Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत

Advertisement
Advertisement
  • छत और दीवार क्षतिग्रस्त, दो किमी दूर तक गई आवाज
  • शव जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
  • हजारीबाग सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की है फैक्ट्री
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना अंतर्गत सिरसी डामोडीह गांव में एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मजदूर रंजीत ठाकुर और सुखदेव साहू की मौत हो गई. विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. बताया जाता है कि यह फैक्ट्री हजारीबाग सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की है. वह एल्युमिनियम गला कर नया बर्तन बनाते हैं. उसे फिर बाजार में बेचा जाता है. मौसम खराब होने के कारण यहां सिर्फ दो ही मजदूर काम कर रहे थे. अगर ज्यादा मजदूर काम कर रहे होते, तो इससे भी बड़ी घटना हो सकती थी.

भीड़भाड़ वाले इलाके में फैक्ट्री को हटा देना चाहिए : वार्ड पार्षद

वार्ड-23 के पार्षद बादशाह राम ने बताया कि इस फैक्ट्री में डामोडीह और सिरसी गांव के कई मजदूर काम करते हैं. शुक्रवार की सुबह भी फैक्ट्री खुली और मजदूर काम में लग गए. काम करने के दौरान अचानक विस्फोट हुआ. संचालक का कहना है कि बिजली गिरने से यह घटना घटी है. लेकिन स्थिति देखने से ऐसा लगता है कि यहां एल्युमिनियम गलाने के दौरान कोई भयानक विस्फोट हुआ होगा. इससे यह घटना घटी है. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही यह मांग भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाके से फैक्ट्री को हटा देना चाहिए, ताकि इस तरह घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीएसपी ने ली घटना की जानकारी, जांच शुरू

सूचना मिलने के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि दो लोगों की इस घटना में मौत हुई है. घटना के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर जांच करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि तुरंत इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. जांच के बाद ही सटीक जानकारी दी सा सकती है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. इसके बाद कटकमदाग सीओ समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई. देखें तस्वीरें .... https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-47.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-57.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/games-in-jail-vegetables-inside-are-consumed-shopping-from-outside-is-shown/">हजारीबाग

जेल में खेल : खपाई जाती है अंदर उगाई गई सब्जियां, दिखाया जाता है बाहर से खरीदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही