Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में धमाका, दो यात्रियों की मौत, कई घायल

Pakistan : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. क्वेटा में एक ट्रेन में धमाका हो गया है. धमाके की चपेट में आने से 2 यात्रियों की मौत हो गयी है. जबकि चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. पाकिस्तान की मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पेशावर से क्वेटा शहर जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. तभी ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ. घटना के बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और रेस्क्यू टीम पहुंच गयी है. घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  धमाका काफी जबरदस्त था. इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. (पढ़ें, उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-said-tejashwi-will-destroy-bihar-like-lalu-yadav-jungle-raj-will-return/">उपेंद्र

कुशवाहा ने कहा- तेजस्वी, लालू यादव की तरह बिहार को कर देंगे बर्बाद, लौटेगा जंगलराज)

सिलेंडर फटने से हुआ बोगी में हुआ धमाका

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस की बोगी नंबर 4 में सिलेंडर फटने के कारण ब्लास्ट हुआ. ट्रेन में सवार एक यात्री अपने साथ सिलेंडर लेकर आया था. उसने सिलेंडर को बाथरूम में छिपा दिया था. इसी सिलेंडर के फटने से विस्फोट हो गया. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-order-will-affect-home-guard-restoration-in-godda-know-what-hc-said-on-the-selection-process/">हाईकोर्ट

के आदेश से प्रभावित होगी गोड्डा में होम गार्ड बहाली, जानें HC ने चयन प्रक्रिया पर क्या कहा

5 फरवरी को भी क्वेटा में हुआ था बम ब्लास्ट

बता दें कि 5 फरवरी को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा धमाका हुआ था. इस धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. ब्लास्ट क्वेटा के पुलिस लाइन एरिया में हुआ था. क्वेटा में हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली थी. टीटीपी ने बयान जारी कर कहा था कि ब्लास्ट के जरिए सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : तुर्की,">https://lagatar.in/after-turkey-new-zealand-now-earthquake-in-philippines-magnitude-6-1-on-richter-scale/">तुर्की,

न्यूजीलैंड के बाद अब फिलीपींस में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही