Search

 
 
 

एक्सपो उत्सव 2025: 16 सितंबर से मोरहाबादी मैदान में एक्सपो मेला

Ranchi: शहर का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर एक्सपो उत्सव इस साल 16 से 22 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में लगेगा. जेसीआई रांची द्वारा आयोजित यह इसका 28वां संस्करण होगा. आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और खास बात यह है कि 400 में से 90 प्रतिशत स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं.
 

Ranchi: शहर का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर एक्सपो उत्सव इस साल 16 से 22 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में लगेगा. जेसीआई रांची द्वारा आयोजित यह इसका 28वां संस्करण होगा. आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और खास बात यह है कि 400 में से 90 प्रतिशत स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं.

 

देश-विदेश का संगम


इस बार एक्सपो में रांचीवासियों को खरीदारी का अनोखा अनुभव मिलेगा. यहां अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, कश्मीर का केसर, होममेड चॉकलेट और राजस्थानी मार्बल की मूर्तियों तक सब मिलेगा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फर्नीचर, कॉस्मेटिक्स और होम डेकोर के ढेरों विकल्प मौजूद रहेंगे.

 

 ऑटो जोन और ई-स्कूटी

 

ऑटो जोन इस बार खास आकर्षण रहेगा. यहां बड़े ब्रांड की गाड़ियां और ई-स्कूटी की नई-नई रेंज देखने को मिलेगी.

 

फूड और ऑफर का मजा

 

खानपान प्रेमियों के लिए फूड कोर्ट को नए अंदाज में तैयार किया जा रहा है. साथ ही कई स्टॉल पर ग्राहकों को 5% से 50% तक की छूट भी मिलेगी.

 

बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण


छोटों के लिए एम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है, जबकि युवाओं और नए उद्यमियों के लिए एक खास स्टार्टअप बाजार बनाया गया है.

 

 नौ जोन में बंटेगा मैदान

 

मोरहाबादी मैदान को इस बार 9 हिस्सों में बांटा गया है - एग्जीबिटर हैंगर, कंज्यूमर हैंगर, पिंक हैंगर, अर्बन हैंगर, ऑटो जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट, एम्यूजमेंट पार्क और मेन स्टेज हैंगर. सभी जोन जर्मन हैंगर स्टाइल में तैयार होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही