Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Expose : IFS अफसरों के ट्रांसफर के लिए जारी अधिसूचना में प्रिंस की अनुशंसा भी शामिल

26 जून 2024 को 40 आइएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. प्रिंस और शत्रुघ्न के बीच हुई बातचीत से इस बात की जानकारी मिलती है कि उसने आठ जून को 10 अधिकारियों की एक सूची तैयार की थी. इसमें संबंधित अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन के अलावा इस बात का उल्लेख किया गया था कि उन्हें कहां पदस्थापित करना है.
Advertisement
Advertisement

Saurav Singh

 

Ranchi : राज्य सरकार द्वारा आइएफएस (IFS) अफसरों के तबादले में रेंजर प्रिंस की अनुशंसा भी स्वीकार की जाती थी. जून 2024 में तबादले के लिए जारी अधिसूचना में उन अफसरों के नाम भी शमिल थे, जिनके तबादले की अनुशंसा प्रिंस ने की थी. प्रिंस की सूची में शामिल अधिकारियों में से 50 प्रतिशत को उसी स्थान पर पदस्थापित किया गया था जहां उसने पदस्थापित करने की अनुशंसा की थी.

 

26 जून 2024 को 40 आइएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. प्रिंस और शत्रुघ्न के बीच हुई बातचीत से इस बात की जानकारी मिलती है कि उसने आठ जून को 10 अधिकारियों की एक सूची तैयार की थी. इसमें संबंधित अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन के अलावा इस बात का उल्लेख किया गया था कि उन्हें कहां पदस्थापित करना है. 

 

प्रिंस ने अपनी सूची में इस बात का भी उल्लेख किया था कि कौन अधिकारी किस पद पर कितने समय से पदस्थापित हैं. प्रिंस द्वारा तैयार किये गये 10 अधिकारियों की सूची में से पांच को उन्हीं पदों पर पदस्थापित किया गया, जहां प्रिंस ने पदस्थापित करने की अनुशंसा की थी.

 

प्रिंस और शत्रुघ्न के बीच हुई बातचीत का ब्योरा

प्रिंस : हां, खुल गया. बतायें.

 

शत्रुघ्न :  जी सर.

 

प्रिंस : लिखो पहला में जो सत्यजीत सिंह का है. वर्तमान पदस्थापन लिखे हो ना.

 

शत्रुघ्न :  जी.

 

प्रिंस :  क्या लिखे हो. कॉपी लाये हैं आप. कॉपी. लेते आइयेगा. अभी चढ़ा लीजियेगा. वर्तमान पदस्थापन लिखे हो ना.

 

शत्रुघ्न :  जी सर.

 

प्रिंस :  वर्तमान पदस्थापन क्या लिखे हो.

 

शत्रुघ्न – खुल रहा है सर. एक मिनट. जी सर. वर्तमान में है अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रसार वानिकी, संताल परगना.

 

प्रिंस :  हां. उसके नीचे ब्रैकेट में लिख दो, चार वर्ष हो गये. चार वर्ष हो चुका. ब्रैकेट में.

 

शत्रुघ्न :  जी सर.

 

प्रिंस : अरविंद कुमार वाला में भी नीचे में लिख दो, लोहरदगा वाला, चार वर्ष हो चुका.

 

शत्रुघ्न :  जी सर.

 

प्रिंस :  उसके बाद, पोड़ाहाट वाला जो है. आलोक कुमार वर्मा. और विकास उज्जवल. दोनों में लिख दो, तीन वर्ष से अधिक हो चुका.

 

शत्रुघ्न :  जी सर.

 

प्रिंस : उसके बाद लिख दो, पोड़ाहाट वाला जो आलोक कुमार वर्मा और विकास उज्जवल, दोनों में लिख दो 2 वर्ष से अधिक हो चुका.

 

शत्रुघ्न : जी सर.

 

प्रिंस : सबा आलम लिख दो.

 

शत्रुघ्न : जी सर.

 

प्रिंस : इसे छोड़ दो, मनीष तिवारी में लिख दो, 4 वर्ष हो चुका.

 

शत्रुघ्न: जी.

 

प्रिंस : आदित्य नारायण में लिख दो तीन से चार वर्ष हो चुका.

 

शत्रुघ्न : जी.

 

प्रिंस : चार वर्ष से अधिक हो चुका लिखो, तीन को हटाकर चार कर दो.

 

शत्रुघ्न : जी.

 

प्रिंस : कर दिया और अब धालभूम में आओ.

 

शत्रुघ्न : जी

 

प्रिंस: अभियुक्ति में तीन से हटाकर चार कर दो.

 

शत्रुघ्न : जी सर.

 

प्रिंस : बस.

 

शत्रुघ्न : जी.

 

प्रिंस : एक बार भेजो.

 

प्रिंस : छठा नंबर में आओ गिरीडीह पूर्वी में.

 

शत्रुघ्न : जी. 

 

प्रिंस : उसमें में भी कर दो चार वर्ष से अधिक हो चुका.

 

शत्रुघ्न : हां, सर.

 

प्रिंस : थोड़ा रुक कर, उसमें दो नाम एड करो, और भेजो.

 

शत्रुघ्न : जी सर

 

प्रिंस : एक स्मिता पंकज,

 

शत्रुघ्न : जी 

 

प्रिंस : वर्तमान पदस्थापन में दो

 

शत्रुघ्न : जी सर

 

प्रिंस : मुख्य वन संरक्षक वन वृक्ष विज्ञानी रांची.

 

शत्रुघ्न : जी

 

प्रिंस : पदस्थापन चॉइस में दो आरसीसीएफ, सिंहभूम जमशेदपुर.

 

शत्रुघ्न : जी.

 

प्रिंस : एक नाम और जोड़ो रवि रंजन

 

शत्रुघ्न : जी

 

प्रिंस : अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिंहभूम जमशेदपुर 

 

शत्रुघ्न : जी 

 

प्रिंस : इनको डालो कैंपा रांची झारखंड.

 

शत्रुघ्न : जी सर.

 

प्रिंस : एक देखो सबा आलम में हम लोग जो धालभूम लिखे है न.

 

शत्रुघ्न : जी 

 

प्रिंस : धालभूम हटा दो, उसको जमशेदपुर करो..

 

शत्रुघ्न : जी सर

 

प्रिंस : करके भेजो

 

शत्रुघ्न : जी,जी

 

प्रिंस द्वारा तैयार सूची और तबादले का ब्योरा

 

अधिकारी का नाम  प्रिंस की अनुशंसा  परिणाम
यतींद्र कुमार दास  एमडी वन निगम  तबदला वहीं हुआ
रवि रंजन  कैंपा,रांची  तबादला वहीं हुआ
अरविंद कुमार  डीएफओ सिमडेगा  दूसरी जगह हुआ
सबा आलम  डीएफओ जमशेदपुर तबादला वहीं हुआ.
विकास कुमार   डीएफओ हजारीबाग  दूसरी जगह हुआ
आलोक कुमार  डीएफओ सरायकेला दूसरी जगह हुआ
मनीष तिवारी  डीएफओ गिरिडीह  तबादला वहीं हुआ
आदित्य नारायण  डीएफओ चाईबासा  तबादला वहीं हुआ
प्रबल गर्ग  डीएफओ पाकुड़  दूसरी जगह हुआ.

 

कल आपने पढ़ा....

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही