Search

 
 
 

हजारीबाग: एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज जरूरी - डीजीपी

 
Hazaribagh: स्थानीय कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में फर्स्ट जिला शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ डीजीपी अजय कुमार सिंह ने किया. डीजीपी के साथ डीआईजी सुनील भास्कर, डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, ब्रिगेडियर राजेश करेल, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष, एसडीओ शैलेंद्र कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज कुमार, एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के तय्यब ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. स्वागत भाषण में राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि कम संसाधनों के बीच सचिव नीलेंद्र जयपुरियार के साथ मिलकर इस फायरिंग रेंज को डेवलप किया गया है. डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बड़े-बड़े देशों में किस तरह लोग एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भाग लेकर अपने दिमाग को व्यस्त रखते हैं. इसी प्रकार भारत में भी लोग अपने बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में व्यस्त कर उसकी प्रतिभा को उभार सकते हैं. उन्होंने डीसी से अनुरोध किया कि बच्चों की सुविधा के लिए 25 मीटर और 50 मीटर का रेंज दिया जाना चाहिए. वहीं, सचिव नीलेंदु जयपुरियार ने कहा कि यहां बच्चों के लिए एक बड़ी सुविधा दी गई है. आने वाले समय में यहां के बच्चे नेशनल स्तर तक जाएंगे. डीजीपी ने कोच रिद्धि कुमारी, संदीप कुमार, तनवीर, राहुल को सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, मंच संचालन विश्वेंदु जयपुरियार ने किया. मौके पर भैया अभिमन्यु प्रसाद, मुन्ना सिंह, विनोद मेहता, सियाराम सिंह, बबलू सिंह और मनोज गुप्ता, सब्रोटो राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही