Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल की नेत्र सेवाएं होंगी हाईटेक, 2.50 करोड़ से लगेंगे आधुनिक जांच उपकरण

Ranchi : योजना के तहत मरीजों के लिए समग्र नेत्र ओपीडी (Comprehensive Eye OPD) शुरू करने की व्यवस्था होगी. इसमें मरीजों का पंजीकरण, आंखों की जांच और डॉक्टर से परामर्श की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा Refraction और Optometry के लिए भी अलग व्यवस्था विकसित की जाएगी.
 
आधुनिक जांच उपकरण

Ranchi : रांची सदर अस्पताल के नेत्र विभाग को आधुनिक बनाने की तैयारी है. झारखंड सरकार ने अस्पताल में आंखों से जुड़ी जांच और इलाज की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 2.50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.  

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह स्वीकृति दी गई है. योजना के तहत अस्पताल में आंखों की गंभीर बीमारियों की जांच और निगरानी के लिए आधुनिक मशीनें और नई तकनीक उपलब्ध कराई जाएंगी. 

 

इसे भी पढ़ें

 

योजना के तहत मरीजों के लिए समग्र नेत्र ओपीडी (Comprehensive Eye OPD) शुरू करने की व्यवस्था होगी. इसमें मरीजों का पंजीकरण, आंखों की जांच और डॉक्टर से परामर्श की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा Refraction और Optometry के लिए भी अलग व्यवस्था विकसित की जाएगी.

 

मोतियाबिंद और ग्लूकोमा की जांच के लिए टोनोमेट्री, पैकीमेट्री, ओसीटी और ऑटोमेटेड विजुअल फील्ड टेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे आंखों की बीमारियों की पहचान और उनकी निगरानी अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगी.

 

रेटिना और मधुमेह के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच के लिए डिजिटल फंडस इमेजिंग और ओसीटी की सुविधा भी विकसित की जाएगी. इससे मधुमेह से होने वाली आंखों की बीमारी यानी डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच में मदद मिलेगी.

 

सरकार का उद्देश्य सदर अस्पताल के नेत्र विभाग को आधुनिक जांच केंद्र के रूप में विकसित करना है. इससे मरीजों को आंखों से जुड़ी कई जरूरी जांच के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी.

 

योजना के तहत काम की निगरानी के लिए अधिकारियों की ओर से नियमित स्थल निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर रिकॉर्ड में रखी जाएगी. योजना को लागू करने से पहले आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति भी ली गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही