Search

 
 
 

ओरमांझी में फैक्ट्रीकर्मी की मौत, प्रशासन ने लिया संज्ञान

 

वैलेंसिया फैक्ट्री सील

Ormanjhi: ओरमांझी के कुल्ही में टेक्सटाइल फैक्ट्री वैलेंसिया में काम करनेवाले एक कर्मी की शनिवार को घर में मौत हो गयी. घटना की सूचना फैक्ट्री पहुंची तो सभी कर्मी भय से काम छोड़कर चले गये. बताया जाता है कि मृतक धर्म सिंह कुच्चु में महुवाटोली में अपने मित्र के यहां रहकर फैक्ट्री में काम करने जाता था. वह हजारीबाग का रहने वाला था. महुवाटोली में मित्र के घर घंटों कर्मी का शव पड़ा रहा. बताया जाता है कि परिजनों के आने के बाद शव उनके हवाले किया जायेगा.

प्रशासन को इसकी खबर लगी तो सीओ, प्रखंड प्रमुख और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने प्रबंधक को आदेश दिया कि जब तक अगला आदेश नहीं आता है तब तक फैक्ट्री को बंद रखा जाए और हर तरफ सैनिटाइज किया जाए. साथ ही कहा कि सभी कर्मियों की जल्द से जल्द कोविड जांच की जाए.

किशोर एक्सपोर्ट फैक्ट्री की हुई जांच

दूसरी तरफ वहीं पास में टेक्सटाइल फैक्ट्री किशोर एक्सपोर्ट में भी काम होता है. इसकी सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख बुधराम बेदिया, सीओ विजय केरकेट्टा, सीआई रंजीत कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो और उनकी टीम किशोर एक्सपोर्ट पहुंची और फैक्ट्री की जांच की. उन्होंने प्रबंधक को कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें नहीं तो कार्रवाई होगी.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही