Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीनी- नमक बांटने में कोताही, 15 आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर रोक

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची डीसी छवि रंजन ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुलाई और सितंबर 2021 में आवंटित चीनी और नमक का शतप्रतिशत वितरण नहीं करने पर डीसी ने नाराजगी जतायी. इसके लिए जिम्मेदार 15 अधिकारियों के वेतन पर उन्होंने रोक लगा दी है. संबंधित एएसओ, बीएसओ और एमओ के वेतन पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. जहां खराब प्रदर्शन पर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगायी, वहीं खाद्यान्न वितरण में अच्छा कार्य करने वालों प्रखंडों की उन्होंने प्रशंसा भी की.

इन अधिकारियों-कर्मियों के वेतन पर लगी रोक

  1. राकेश वर्मा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.
  2. रविन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.
  3. बिरेन्द्र कुमार सिंह, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.
  4. प्रभु नारायण महतो, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.
  5. बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, ओरमांझी.
  6. मिथिलेश सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम.
  7. जोसेफ किन्डो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चान्हो.
  8. रामपुकार प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खलारी.
  9. आशीष खलखो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तमाड़.
  10. मनोज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रातू.
  11. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बुण्डू.
  12. अवनी कान्त झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेडो.
  13. मोंका भेंगरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनगड़ा.
  14. प्रभु नारायण महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी.
  15. रंजन कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मांडर.

वितरण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में डीसी ने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कोरोना काल में समय पर  खाद्यान्न का उठाव और वितरण सुनिश्चित करायें. उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आवंटित खाद्यान्न का समय पर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया. उन्होंने हरा राशन कार्ड में भी राशन वितरण की समीक्षा की.

जल्द से जल्द आधार सीडिंग करने का दिया निर्देश  

आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वैसे लाभुक या कार्डधारी जिनका आधार अभी तक राशन कार्ड में सीड नहीं किया गया है, उसे जल्द से जल्द सीड करें. वहीं गलत तरीके से किये गये आधार सीडिंग को हटाने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/56-shelter-homes-of-jharkhand-giving-shelter-to-the-homeless-in-the-bitter-cold/">झारखंड

के 56 आश्रय गृह कड़कड़ाती ठंड में दे रहे बेघरों को ठिकाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही