Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड से बिहार तस्करी कर भेजी जा रही है नकली शराब

Ranchi : झारखंड से बिहार तस्करी कर नकली शराब भेजी जा रही है. शनिवार को रांची ने दो ट्रक में लदे अवैध शराब को बरामद किया था. यह शराब बिहार भेजा जाना था. नकली शराब तस्करी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी राज्य के अलग अलग जिले से बिहार में नकली शराब भेजे का जाना का मामला सामने आ चुका है. पढ़ें - थाना">https://lagatar.in/police-station-in-charge-accused-of-giving-protection-to-criminal-elements/">थाना

प्रभारी पर लगा आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप
इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-stone-traders-association-meets-jmm-central-secretary/">साहिबगंज

: पत्थर व्यवसाई संघ ने जेएमएम केंद्रीय सचिव से की मुलाकात 

दर्जनों गैंग कर रहे काम

बताया जाता है कि तस्करों का नेटवर्क चंडीगढ़ से निकलकर अरुणाचल जाने वाली शराब की तस्करी के लिए काम करता है. सस्ती दर वाली शराब अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से मंगवाकर रांची में रिपैकेजिंग करवाकर बिहार और रांची के लोकल बाजार में बेचा जाता है. इन रिपैकेजिंग दुकानों को ढाबे और लाइन होटलों में भी खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार लाइसेंसी दुकानों तक भी इनकी पैठ देखने को मिलती है. इसी वजह से कुछ दुकानों को सील भी किया गया था. हालांकि सबसे ज्यादा इन शराब को बिहार भेज ज्यादा मुनाफा कमाया जाता है.
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/in-dhanbad-on-july-4-the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-and-inaugurate-schemes-worth-491-79-crores/">धनबाद

में मुख्यमंत्री 4 जुलाई को करेंगे 491.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

रेलवे के जरिये भी तस्करी में लिप्त हैं तस्कर

शराब तस्कर ना सिर्फ वाहनों के जरिये शराब की तस्करी कर रहे हैं, बल्कि रेलवे के जरिये भी तस्करी में लिप्त हैं. झारखंड से शराब की तस्करी चतरा, हजारीबाग से गया के रास्ते, कोडरमा से नवादा के रास्ते, गिरिडीह से जमुई के रास्ते और देवघर से झाझा, जमुई और भागलपुर के रास्ते बिहार लायी जा रही है. इसके लिए शराब तस्कर हर तरह के तरीके अपना रहे हैं.
हाल के दिनों में हुए नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़
1 जुलाई 2022: रांची में पुलिस ने पंजाब के तस्करों की मदद से चल रहे अवैध शराब के गोरखधंधे का खुलासा करते हुए दो ट्रक शराब जब्त किया और पांच को गिरफ्तार किया.
2 जून 2022: कोडरमा रेलवे स्टेशन से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार तस्कर के पास से 70 बोतल शराब बरामद किया गया
.
8 अप्रैल 2022: गिरिडीह जिले के बिरनी में पुलिस ने बिहार जा रही शराब की एक खेप जब्‍त की थी.
30 जनवरी 2022: चतरा के हंटरगंज से 250 पेटी अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई थी. इसे बिहार भेजने की तैयारी थी.
इसे भी पढ़ें - एकनाथ">https://lagatar.in/rahul-narvekar-of-eknath-shinde-faction-wiil-be-new-speaker-of-maharashtra-legislative-assemblydefeated-rajan-salvi-of-maha-vikas-aghadi/">एकनाथ

शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर, महा विकास अघाड़ी के राजन साल्वी को हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही