Search

 
 
 

फर्जी वेतन निकासी: गुमला DC ने अवैध निकासी की SP और DEO से रिपोर्ट मांगी

Gumla: गुमला उपायुक्त ने एसपी और जिला शिक्षा अधीक्षक से वेतन मद में की गयी अवैध निकासी की रिपोर्ट मांगी है. उपायुक्त ने वित्त विभाग द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. उपायुक्त द्वारा इन दोनों अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि महालेखाकार के पत्र में IFMS डाटा की समीक्षा के बाद गुमला ट्रेजरी से 28.39 लाख रुपये की अवैध निकासी का उल्लेख किया गया है.
 

Gumla: गुमला उपायुक्त ने एसपी और जिला शिक्षा अधीक्षक से वेतन मद में की गयी अवैध निकासी की रिपोर्ट मांगी है. उपायुक्त ने वित्त विभाग द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. उपायुक्त द्वारा इन दोनों अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि महालेखाकार के पत्र में IFMS डाटा की समीक्षा के बाद गुमला ट्रेजरी से 28.39 लाख रुपये की अवैध निकासी का उल्लेख किया गया है. इसलिए इस मामले की जांच कर तत्काल इसकी रिपोर्ट दें, ताकि मुख्यालय को इसकी विस्तृत जानकारी दी जा सके.

 

जांच के लिए दिये गये बिंदु

DDO कोड DDO का नाम  कार्यालय
GUM/POL/004   बिरेंद्र टोप्पो पुलिस ऑफिस गुमला
GUM/EDN/056     घनश्याम चौबे जीएमएस पतराटोली
GUM/EDN/098 प्रियाश्री भगत गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मोरहाटोली


http://lagatar.in/decks-cleared-for-commissioning-chakla-coal-block-transfer-of-27182-acres-of-land-to-hindalco-approved

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
           

 

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही