Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी वेतन निकासी: 12 ट्रेजरी की जांच का प्रस्ताव CM को, अब खुलेंगे राज

Ranchi: वित्त विभाग ने वेतन मद से हुए फर्जी निकासी के मामले में और 12 ट्रेजरी की जांच का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा है. विभाग ने महालेखाकार (अकाउंट्स) द्वारा भेजे गये दूसरे पत्र में वर्णित तथ्यों के आलोक में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है. महालेखाकार (अकाउंट्स) ने वित्त विभाग को भेजे गये दूसरे पत्र में कुल 14 ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी किये जाने का उल्लेख किया है. साथ ही इसमें दी गयी सूचनाओं को भी सरकार के स्तर से जारी जांच में शामिल करने का अनुरोध किया गया है. 


महालेखाकार ने सरकार को भेजे गये अपने पहले पत्र में सिर्फ बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से पुलिस द्वारा वेतन मद में की गयी अवैध निकासी की जानकारी दी थी और सरकार के स्तर पर जांच करने का अनुरोध किया था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राज्य सरकार ने महालेखाकार के पत्र के आलोक में IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर इन दोनों ट्रेजरी से हुई निकासी की जांच का आदेश दिया. फिलहाल उच्चस्तरीय समिति इन दोनों ट्रेजरी से हुई निकासी की जांच कर रही है. जांच के प्रथम चरण में इस जिले के सक्षम पदाधिकारियों से आवश्यक दस्तावेज की मांग की गयी है. इसके बाद समिति बोकारो और हजारीबाग जाकर निकासी की जांच करेगी.

 

महालेखाकार द्वारा भेजे गये दूसरे पत्र के आलोक में वित्त विभाग ने और 12 ट्रेजरी की जांच का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के पास स्वीकृति के लिए भेजा है. इसमें इन 12 ट्रेजरी की जांच भी अभिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली समिति को ही देने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद जांच समिति सभी 14 ट्रेजरी की जांच करेगी.

 

निम्नलिखित 12 ट्रेजरी की भी जांच होगी

ट्रेजरी   राशि
रांची  1.67 करोड़
देवघर  1.59 करोड़
पलामू     1.11 करोड़
गोड्डा   48.60 लाख
जमशेदपुर   38.92 लाख
तेनुघाट   35.11 लाख
गुमला     28.39 लाख
चाईबासा   26.21लाख
महेशपुर   24.25 लाख
खूंटी     22.45 लाख
सरायकेला   21.22 लाख
रामगढ़    17.34 लाख

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 
    
    
     
         
    
       
         
    
     

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही