Ranchi: सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों को सरकार डिजिटलीकरण के लिए प्रेरित कर रही है. इसके तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने व्यवसायियों को मुफ्त में उद्योग आधार बनाने का मौका दिया है. अपने व्यवसाय को निबंधित करने के लिए उद्यमी उद्यम पोर्टल पर फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं, लेकिन दर्जनों फेक वेबसाइट उद्यमियों से रजिस्ट्रेशन के लिए 1200 से 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं. उद्यम पोर्टल पर उद्योग आधार के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है, जबकि फर्जी पोर्टलों में उद्यमियों से न सिर्फ 2 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है, बल्कि रजिस्ट्रेशन में हफ्ते भर लग रहे हैं. MSME मंत्रालय का कहना है कि उद्योग आधार के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन एजेंसी नहीं है. अगर कोई ऐजेंसी पैसे मांगती है तो उद्यमी कंप्लेन कर सकते हैं. साथ ही https://udyamregistration.gov.in/Government-India/Ministry-MSME-registration.htm
पर जाकर उद्योग का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - लालू">https://lagatar.in/rjd-furious-as-soon-as-lalu-goes-to-jail-in-the-budget-session-of-the-assembly-the-party-will-count-the-scams-of-the-nitish-government/">लालू
के जेल जाते ही भड़का राजद! विधानसभा के बजट सत्र में नीतीश सरकार के घोटाले गिनायेगी पार्टी
: बरवाअड्डा थाना के दारोगा पर महिला ने लगाया मारपीट, गाली गलौज का आरोप
सीमा पर बचे सिर्फ चार बड़े नक्सली
: महादेवबेड़ा गांव में तीन एकड़ में लगी पोस्ता की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
सिंह की फिल्म ’83’ का टीवी प्रीमियर, 20 मार्च से स्टार गोल्ड पर 8 बजे होगा स्ट्रीम [wpse_comments_template]
पर जाकर उद्योग का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - लालू">https://lagatar.in/rjd-furious-as-soon-as-lalu-goes-to-jail-in-the-budget-session-of-the-assembly-the-party-will-count-the-scams-of-the-nitish-government/">लालू
के जेल जाते ही भड़का राजद! विधानसभा के बजट सत्र में नीतीश सरकार के घोटाले गिनायेगी पार्टी
7314612 MSME हो चुके हैं पंजीकृत
15 सिंतबर 2015 को उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट लॉन्च किया गया था. अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े इसलिए MSME मंत्रालय ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी. अबतक कुल 7314612 एमएसएमई का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इनमें 6941788 माइक्रो, 335747 स्मॉल और 35077 मध्यम MSME शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-accuses-barwaadda-police-officer-of-assault-abusing-her/">धनबाद: बरवाअड्डा थाना के दारोगा पर महिला ने लगाया मारपीट, गाली गलौज का आरोप
कागज रहित और फ्री है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजीटलीकृत और कागज रहित है. कोई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है. साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए कोई शुल्क भुगतान नहीं करना है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र नाम का एक ई प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी किया जाता है. इस प्रमाणपत्र में एक डायनेमिक क्यूआर कोड होता है. इसकी सहायता से पोर्टल पर उपलब्ध वेब पेज और उद्यम के बारे में मौजूद जानकारी प्राप्त की जा सकती है. जो लोग जान-बूझ कर रजिस्ट्रेशन में स्वघोषित तथ्यों और आंकड़ों को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं उनपर अधिनियम की धारा 27 के तहत कार्रवाई की जाती है. पहले सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर की जरूरत होती थी, लेकिन 01 फरवरी 2021 से पैन और जीएसटी नंबर को भी अनिवार्य कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - लोहरदगा-लातेहार">https://lagatar.in/only-four-big-naxalites-left-on-lohardaga-latehar-border/">लोहरदगा-लातेहारसीमा पर बचे सिर्फ चार बड़े नक्सली
दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
एक बार उद्योग आधार का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद दोबारा उसके नवीनीकरण की जरूरत नहीं है. यह एक स्थाई रजिस्ट्रेशन और किसी उद्यम की आधारभूत पहचान होती है. उद्यम रजिस्ट्रेशन के साथ उद्यम स्वयं को जेम और समाधान पोर्टल पर भी पंजीकृत कर सकते हैं. साथ ही एमएसएमई तीन उपलब्ध प्लेटफॉर्म- www.invoicemart.com ">http://www.invoicemart.com">www.invoicemart.com
- www.m1exchange.com ">http://www.m1exchange.com">www.m1exchange.com
- www.rxil.in ">http://www.rxil.in">www.rxil.in
: महादेवबेड़ा गांव में तीन एकड़ में लगी पोस्ता की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अधीन आने वाले उद्योग पंजीकरण पोर्टल पर जाएं. फिर उद्योग पंजीकरण फार्म प्राप्त करने के लिए उद्योग पंजीकरण पर क्लिक करें. फॉर्म में पूछा गया पूरा विवरण दर्ज करें. इसके बाद ओटीपी प्राप्त करने के लिए रजिस्टर्ड फोन नंबर या ई-मेल आईडी को दर्ज करें. अंत में Validate & Generate OTP बटन पर क्लिक करके OTP verify करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें. फार्म सबमिट होते ही आपका सर्टिफिकेट आपके सामने आ जाएगा, जिसका प्रिंट भी निकाला जा सकेगा. इसे भी पढ़ें - रणवीर">https://lagatar.in/tv-premiere-of-ranveer-singhs-film-83-stream-on-star-gold-from-march-20-at-8-pm/">रणवीरसिंह की फिल्म ’83’ का टीवी प्रीमियर, 20 मार्च से स्टार गोल्ड पर 8 बजे होगा स्ट्रीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment