Search

 
 
 

पलामू डीसी के नाम पर फिर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने किया आगाह

Palamu News :  पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है.
 
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
  • एक सप्ताह में यह दूसरी घटना

Palamu News :   पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर एक बार फिर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है. एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना है, जब डीसी के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है. इससे पहले 26 अगस्त को भी डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था.

 

लगातार दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है. प्रशासन ने कहा है कि साइबर अपराधी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में किसी भी संदिग्ध नंबर से मैसेज या पैसे की मांग की जाए तो तत्काल संबंधित अधिकारी या पुलिस को सूचना दें.

 

इसे भी पढ़ें

Uploaded Image

डीसी के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का भी व्हाट्सएप हुआ था हैक

बता दें कि साइबर अपराधियों ने मंगलवार को पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया था. इसके बाद उन्होंने लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से किसी तरह के भुगतान एवं मैसेज पर विश्वास न करने अपील की थी. हालांकि देर रात इसे ठीक कर लिया गया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही