Search

 
 
 

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi News: वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में उनकी भूमिका रही हैं. टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया गया. पिछली सुनवाई में सीआईडी की ओर से कोर्ट में केस डायरी पेश किया गया था.
 
फाइल फोटो

Ranchi News:  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर CID की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. मामले में दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट इसपर 5 सितंबर को फैसला सुनाएगा. याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखा गया, उनकी ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. उनकी गिरफ्तारी अवैध हैं.

 

इसे भी पढ़ें....


वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में उनकी भूमिका रही हैं. टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया गया. पिछली सुनवाई में सीआईडी की ओर से कोर्ट में केस डायरी पेश किया गया था. ख्यांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा.

 

बता दें कि सीआईडी ने एल ख्यांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जांच में एल ख्यांग्ते पर टीडीपीएल से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है. 

 

बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ हुई थी, उसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

 

जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी ने जो स्वीकारोक्ति बयान सीआईडी के अधिकारियों के समक्ष दिया है, उसमें उसने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते का घोटाले में शामिल होने का उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने की एजेंसी के रूप में चयन करने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही