Search

 
 
 

Giridih News: इलाज के लिए बाहर गया हुआ था परिवार, घर में हो गई 15 लाख की चोरी

गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत बीबीसी रोड के सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत बीबीसी रोड के सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

 

Uploaded Image

 

पीड़िता के अनुसार घर से लगभग पांच लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान गायब हैं. घटना की जानकारी के अनुसार श्वेता सिन्हा पिछले सप्ताह अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं, जबकि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं.

इसे भी पढ़ें:

शुक्रवार को जब श्वेता घर लौटीं तो मुख्य बाहर का ताला ठीक था, लेकिन घर के अंदर का दरवाजा खुला मिला. घर में प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था. तलाशी के दौरान अलमारी में रखे लगभग पांच लाख रुपये नकद और आभूषण गायब पाए गए.

 

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने घर के अंदर तथा आसपास के फुटप्रिंट और सुराग जुटाए. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पड़ोसियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

घटना से मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर चिंता फैल गई है, वहीं पुलिस ने निवासियों से सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही