Search

ओमान में हादसे के शिकार हजारीबाग के प्रवासी मजदूर के परिवार को मिली 49 लाख की आर्थिक सहायता

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के जोबार पंचायत अंतर्गत बंदखारो गांव के दिवंगत प्रवासी श्रमिक प्रदीप कुमार महतो के परिजनों को करीब 49 लाख 76 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. यह राशि उनकी पत्नी, माता-पिता और बेटी के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है. मुआवजा मिलने के बाद परिवार ने संबंधित कंपनी और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया है.
 
बता दें कि प्रदीप कुमार महतो की 18 मार्च 2026 को ओमान में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और इलाज के बाद अपने श्रमिक कैंप की ओर पैदल लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

इस मामले में प्रवासी श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने लगातार प्रयास कर मृतक के परिजनों और जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी के बीच बातचीत कराई. शुरुआती स्तर पर 40 लाख रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में कंपनी ने कुल 49 लाख 76 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी.

समाजसेवी सिकंदर अली ने बताया कि पूरी राशि मृतक की पत्नी, माता-पिता और बेटी के खातों में सीधे भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. वहीं, मृतक के परिजनों ने जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी, समाजसेवी सिकंदर अली, महेंद्र महतो और इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही