Search

 
 
 

खानदानी नेता बैंगलुरु में कर रहे परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक : बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi :  बैंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिवार बचाओ मोर्चा बताया है. बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि बैंगलुरु में "परिवार बचाओ मोर्चा" की अहम बैठक हो रही है. अपने-अपने परिवार की सल्तनत बचाने के लिए बड़े घरानों के बेटे-बेटियां इसमें शिरकत कर रहे हैं.  गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मुलायम परिवार से अखिलेश यादव, लालू परिवार से तेजस्वी यादव, करुणानीधि परिवार से एमके स्टालिन और सोरेन परिवार से हेमंत सोरेन समेत कई खानदानी नेता शामिल हैं. बाबूलाल ने कहा कि ये सारे के सारे खानदानी जनता द्वारा नकार दिये गये हैं. राजनीति में दो निगेटिव मिलकर कभी पॉजीटिव नहीं बन सकते. इसे भी पढ़ें : गौतम">https://lagatar.in/gautam-adani-refutes-hindenburgs-report-calls-it-a-conspiracy-to-defame/">गौतम

अडानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत ठहराया, बदनाम करने की साजिश बतायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही