Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाइव कार्यक्रम के दौरान मशहूर पखावज वादक को आया हार्ट अटैक, मौत

Lucknow : लखनऊ में लाइव कार्यक्रम के दौरान मशहूर पखावज वादक दिनेश प्रसाद मिश्र की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वाद्य यंत्र बजाते समय उन्हे हार्ट अटैक आया और वो स्टेज पर गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मशहूर कलाकार के निधन पर लखनऊ समेत प्रदेश भर के कलाकारों में मायूसी है. इसे भी पढ़ें - आरा">https://lagatar.in/ara-income-tax-raid-at-jdu-mlc-radha-charan-sahs-house/">आरा

: जेडीयू MLC राधा चरण साह के घर पर इनकम टैक्स का छापा

आज किया जायेगा अंतिम संस्कार 

बता दें कि दिनेश प्रसाद मिश्र उम्र 68 वर्षीय मूल रूप से मथुरा जिले के रहने वाले थे, वह राजधानी के राजाजीपुरम में रहते थे. पंडित दिनेश प्रसाद मिश्र सोमवार 6 फरवरी को करीब 3 बजे लखनऊ में आयोजित महिंद्रा सनतका फेस्टिवल में सफेद बारादरी पखावज बजा रहे थे. करीब 15 से 20 मिनट की लाइव प्रस्तुति के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और स्टेज पर गिर पड़े. जिससे उनकी मौत हो गयी. जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को आलमबाग स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि विधान के साथ किया जायेगा.

मथुरा घराने के पखावज वादकों में से एक थे दिनेश प्रसाद मिश्र 

गौरतलब है कि दिनेश प्रसाद मिश्र मथुरा घराने के पखावज वादकों में से एक थे. उन्होंने 1989 से 2014 तक संगीत नाटक अकादमी में संगीत की शिक्षा दी. जहां उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड 2005 से सम्मानित किया गया. वे दूरदर्शन और रेडियो के प्रतिष्ठित कलाकार रहे. उत्तर प्रदेश के चुनिंदा पखावज बजाने वाले मशहूर कलाकारों में से एक नाम था दिनेश प्रसाद मिश्र का. इसे भी पढ़ें - मंदिर">https://lagatar.in/in-the-temple-vandalism-case-the-home-minister-of-bangladesh-said-hindus-were-are-and-will-remain-in-our-country/">मंदिर

में तोड़फोड़ मामले में बांग्लादेश के गृह मंत्री ने कहा- ‘हिन्दू हमारे देश में थे, हैं और रहेंगे’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही