Search

 
 
 

Junior NTR की झलक पाने के लिए फैंस ने तोड़ा एस्केलेटर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में बेंगलुरु में केआईएमएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में बेंगलुरु में केआईएमएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन उनके वहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मौके पर अफर-तफरी मच गई. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

फैंस की भीड़ ने तोड़ा एस्केलेटर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस अस्पताल परिसर में घुस गए. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एस्केलेटर तक पर चढ़ गए, जिससे वह टूट गया और बिल्डिंग के अंदर अफर-तफरी का माहौल बन गया.

 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस एक्टर को करीब से देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम को भी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

 

 

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

लोकल रिपोर्ट्स के अनुसार, जब भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तब पुलिस ने हस्तक्षेप किया. पुलिस ने लोगों को परिसर से बाहर निकालने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए.

 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा -दुनिया का सबसे बेकार फैनडम. वहीं दूसरे ने सवाल किया -इतने सारे लोगों को अस्पताल में घुसने ही कैसे दिया .कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की भीड़ से बड़े हादसे भी हो सकते थे.

 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार को देखने के लिए इतनी बड़ी भीड़ उमड़ी हो. इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर और विजय की रैली में भी हजारों फैंस पहुंचे थे, जहां भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली थी.

 

जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर को हाल ही में फिल्म RRR की सफलता के बाद War 2 में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने रघु विक्रम चेलापति का किरदार निभाया था.अब वह अपनी अगली फिल्म ड्रैगन की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं कर रहे हैं. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 25 जून 2026 को रिलीज हो सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही