Search

 
 
 

अनिल कपूर के बदले लुक को देख फैंस हैरान, सफेद बाल -मूंछों में दिखे झक्कास

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.अनिल कपूर उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो उम्र को मात देते नजर आते हैं. वह अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहते हैं. 

 

 

 

सफेद बाल और मूंछों में दिखे अनिल कपूर

शेयर किए तस्वीर में वह सफेद बालों और मूंछों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा -कोई नहीं जानता… आगे क्या होने वाला है. उनका यह ग्रे लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

 

सोनम कपूर समेत सितारों ने की तारीफ

अनिल कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन पर फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी के जरिए प्यार लुटाया. बेटी सोनम कपूर ने भी पापा के नए लुक पर हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. एक्टर दर्शन कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा -वाह, झक्कास.वहीं सुधांशु पांडे, रितेश देशमुख और अनुपम खेर ने भी अनिल कपूर के नए अंदाज की जमकर तारीफ की. 

 

क्या किसी नए प्रोजेक्ट के लिए है ये लुक

अनिल कपूर के इस ग्रे लुक को देखकर कई यूजर्स का मानना है कि यह किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने अचानक यह लुक क्यों अपनाया. फिलहाल इसको लेकर अनिल कपूर की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

हालांकि, फैंस का मानना है कि ग्रे लुक में भी अनिल कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं और हर अवतार में वह हमेशा की तरह ‘झक्कास’ ही नजर आते हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही