Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

14 साल बाद फिल्मों में लौटे फरदीन खान, दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

फरदीन खान ने 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में धमाकेदार वापसी की है. अपने कमबैक के साथ ही उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने कई किलो वजन कम किया है और पहले की तुलना में अब काफी फिट नजर आ रहे हैं
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk : फरदीन खान ने 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में धमाकेदार वापसी की है. अपने कमबैक के साथ ही उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने कई किलो वजन कम किया है और पहले की तुलना में अब काफी फिट नजर आ रहे हैं.

 

 

साथ ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडीके जरिए बॉलीवुड में अपना कमबैक किया है. अब वे अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं. इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में फरदीन एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले फरदीन खान अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं.

 

 

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन ने अपने शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने न सिर्फ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरू किया, बल्कि अपनी जीवनशैली में भी कई अहम बदलाव किए हैं उनका कहना है कि फिटनेस के इस सफर ने उन्हें मानसिक रूप से भी काफी मजबूत बनाया है.

 

 

फरदीन ने घटाया 25 किलो वजन : फरदीन खान ने साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत के दौरान कहा, मुझे पता था कि मुझे एक निश्चित शेप में आना होगा. मेरा वजन 102 या 103 किलो हो गया था. यह मेरा सबसे ज्यादा वजन था और मसल्स नहीं थीं. बस शरीर में चर्बी थी. अब पिछले सप्ताह जब मैंने अपना वजन किया तो यह 78 किलो था. मैंने अपना करीब 25 किलो वजन कम किया है.

 

 

इस तरह छोड़ी शराब की लत : फरदीन खान ने हाल ही में अपने जीवन के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जब वे शराब की लत से जूझ रहे थे.उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने इस लत को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत की.

 

 

एक्टर ने कहा, मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया था, जहां मुझे खुद को महसूस करना भी मुश्किल हो रहा था. मानसिक और शारीरिक रूप से मैं खुद से कट गया था.फिर साल 2020 में मैंने खुद को संभालने का फैसला किया. मैंने एक ही झटके में शराब छोड़ दी. मुझे यह लत छोड़नी ही थी क्योंकि इसका मेरी जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा था. फरदीन ने आगे बताया कि इस आदत से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने प्रोफेशनल मदद ली, और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही