Search

 
 
 

रांची के निवर्तमान ग्रामीण एसपी को विदाई, नए एसपी का गर्मजोशी से स्वागत

शहर के एक सेलिब्रेशन हॉल में रांची पुलिस परिवार की ओर से विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानांतरित, पदस्थापित और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं नए पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
 

Ranchi :  शहर के एक सेलिब्रेशन हॉल में रांची पुलिस परिवार की ओर से विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानांतरित, पदस्थापित और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं नए पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

 

समारोह में निवर्तमान ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर को भावभीनी विदाई दी गई. उनके स्थान पर पदभार संभालने वाले नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी का स्वागत किया गया. इसके अलावा कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को भी विदाई दी गई. जबकि नए कोतवाली डीएसपी निखिल राय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. 

 

इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों, जवानों और शांति समिति के सदस्यों ने सभी अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान माहौल आत्मीय और भावुक बना रहा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही