Search

 
 
 

Latehar News: खेत जा रहे किसान पर भालुओं ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

जिले के महुआडांड़ पठारी क्षेत्र में इन दिनों भालूओं का आतंक काफी बढ़ गया है. पिछले एक सप्ताह में भालू के हमले में चार लोग घायल हो गये हैं.
 
Latehar News

Latehar: जिले के महुआडांड़ पठारी क्षेत्र में इन दिनों भालूओं के हमले काफी बढ़ गए हैं. पिछले एक सप्ताह में भालू के हमले में चार लोग घायल हो हुए हैं. रविवार को भी भालू के हमले में प्रखंड के चीरोपाठ ग्राम निवासी तिलकू नगेशिया (40) गंभीर रूप से घायल हो गया. महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पेताल, लातेहार भेजा गया. यहां उसका इलाज चल रहा है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार तिलकू रविवार को किसी काम से अपने खेतों की ओर जा रहा था. इसी दौरान झाड़ि‍यों में छिपे दो भालूओं ने उस पर अचानक हमला कर लिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका चेहरा लहुलुहान हो गया. उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और भालूयों को जंगल की ओर भगाया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलन पर महुआडांड़ वन विभाग के प्रभारी वनपाल गुरुदयाल सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्हो ने तत्काल राहत के तहत घायल के परिजनों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार भालुओं की गतिविधियां बढ़ी हैं. उन्होंने लोगों से अहले सुबह या रात में अकेले जंगल या खेत की ओर नहीं जाने की अपील की है. कहा कि जब भी जाएं समूह में जाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही