Search

 
 
 

Jamtara News: किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ पंचायत के चरकमारा गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मणिलाल सोरेन (40 वर्ष) के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिलाल सोरेन अपने खेत में हल जोतने के लिए गए थे.
 

Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ पंचायत के चरकमारा गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मणिलाल सोरेन (40 वर्ष) के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिलाल सोरेन अपने खेत में हल जोतने के लिए गए थे. तेज बारिश के साथ गर्जना शुरू हो गई. देखते ही देखते आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और स्थानीय प्रशासन को दी.

 

सूचना मिलते ही कुंडहित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.


मणिलाल सोरेन अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है.

 

बरसात के मौसम में लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही