Search

धनबाद में किसानों का बंद बेअसर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई गिरिफ्तार समेत 2 खबरें

कांग्रेस व ट्रेड यूनियनों ने रणधीर वर्मा चौक पर किया प्रदर्शन

Dhanbad : किसान संगठनों के शुक्रवार के भारत बंद का धनबाद जिले में कुछ खास नहीं दिखा. दुकानें खुली रहीं. सड़कों पर वाहन आम दिनों की तरह चले. कांग्रेस और ट्रेड यूनियन नेताओं ने धनबाद शहर के रणधीर वर्मा चौक के सामने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एमएसपी कानून जल्द लागू करने की मांग की. सड़क जाम की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, अशोक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई. शाम में सभी को रिहा कर दिया गया.

केंद्र सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, अशोक सिंह व  वामपंथी नेता असीम हलदर ने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान, कामगार, युवा व महिला विरोधी होने का आरोप लगाया. कहा कि किसानों के पिछले आंदोलन के सामने मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया और एमएसपी जल्द लागू करने का वादा किया था. लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं हुआ. इससे किसानों में आक्रोश है. अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, प्रदेश महासचिव मदन महतो, शमशेर आलम, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, गोपाल कृष्ण, राजू दास चौधरी, संजय जायसवाल, दुर्गा दास, मृत्युंजय सिंह, आशीष जायसवाल, मंटू दास, मनोज हाड़ी, कामता पासवान, गोपाल धारी, हाशिम अंसारी, अनु पासवान आदि शामिल थे.

हड़ताल का कोलियरियों में मिश्रित असर, यूनियनों का प्रदर्शन

 Katras : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का कतरसा क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा. बीसीसीएल एरिया चार की कोलियरियों में कहीं कम, तो कहीं ज्यादा असर दिखा. ट्रेड यूनियन नेताओं ने कोलियरियों के समक्ष प्रदर्शन किया. रामकनाली, केशलपुर, मोदीडीह समेत अन्य बीसीसीएल की अन्य कोलियरी में घूम-घूमकर कार्य बंद करा दिया और विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि उनके जाते ही कामकाज फिर शुरू हो गया. बीसीकेयू सह सीटू के नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में सभा हुई. वक्ताओं ने चार लेबर कोड व तीन कृषि कानून रद्द करते हुए एमएसपी लागू करने, मंहगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने,कोयला उद्योग का निजीकरण बंद करने, एमडीओ मॉडल रद्द करने की मांग की. मौके पर गोवर्धन महतो, रियाज अहमद, बोधी गोप, एचएमएस के सरोज उपाध्याय, भुवन गोप, रघुनंदन विश्वकर्मा, बीसीकेयू के संजय महतो, लखन मूर्मू, सीपी लहरी, शकील अहमद, कुंती देवी, महादेव कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-central-government-should-stop-suppressing-farmers-and-fulfill-its-promise-puran-mahato/">गिरिडीह

: किसानों का दमन छोड वादा पूरा करे केंद्र सरकार- पूरन महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp