Search

 
 
 

पशुपालन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : वैद्यनाथ राम

 
Latehar:  जिला के चार पशु चिकित्सालय को मॉडल पशु चिकित्सालय का दर्जा सरकार के द्वारा दिया गया है. इन पशु चिकित्सालयो में लातेहार, मनिका, गारू व बालूमाथ प्रखंड के पशु चिकित्सा केंद्रों के नाम शामिल हैं. शनिवार को स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम ने जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मॉडल पशु चिकित्सालय केंद्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर उन्होने कहा कि आज पशुपालन कर लोग आत्मनिर्भर हो सकते हैं. यह स्वरोजगार का एक बेहतर साधन है. सरकार के द्वारा लोगों को अनुदानित मूल्य पर पशु उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-citys-famous-hajra-hospital-5-including-doctor-couple-died/">धनबाद:

 शहर के मशहूर हाजरा हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर दंपति सहित 5 की मौत

किसान सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ- विधायक

विधायक ने मुख्यमंत्री पशुधन एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील जिले के किसानों से की. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. देवनाथ चौरसिया ने किसानों के चलायी जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. पशु शल्य चिकित्सक डॉ रवि नंदन ने पशुओं की देखभाल एवं विभिन्न बीमारियों के लक्षण व उपचारों की जानकारी दी. इससे पहले विधायक वैद्यानाथ राम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचलाधिकारी रूद्रप्रताप, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद, अंकित पांडेय, दीपक कुमार, पशु चिकित्सा विभाग कर्मी विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अमीत कुमार तमन्ना, शत्रुध्न पांडेय, अखिलेश ठाकुर व दशरथ मुंडा समेत पशुपालक दीपक भारती, अविनाश कुमार, सुरेश उरांव, नंदकिशोर उरांव व गौतम पांडेय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:श्री">https://lagatar.in/shri-vaishnav-durga-temples-30th-anniversary-will-start-with-kalash-yatra/">श्री

वैष्णव दुर्गा मंदिर का 30वां वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ होगा प्रारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही