Search

 
 
 

Deoghar News: किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर, खेतों तक पहुंचे कृषि विशेषज्ञ

Deoghar News: गोष्ठियों में किसानों से खेती-किसानी की समस्याएं सुनी जा रही हैं. कृषि वैज्ञानिक मौके पर ही समस्याओं का तकनीकी समाधान और जरूरी सुझाव दे रहे हैं. किसानों को उन्नत बीजों का चयन, बीज उपचार, मिट्टी की उर्वरता, संतुलित खाद का इस्तेमाल, फसल प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी जा रही है.
 
कृषि तकनीक की जानकारी लेते किसान

Deoghar News: खेती की पुरानी पद्धतियों से आगे बढ़कर अब किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने की पहल तेज हो गई है. स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देवघर जिले की सभी 194 पंचायतों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आत्मा (ATMA), देवघर की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक सीधे गांवों तक पहुंच रहे हैं.

 

गोष्ठियों में किसानों से खेती-किसानी की समस्याएं सुनी जा रही हैं. कृषि वैज्ञानिक मौके पर ही समस्याओं का तकनीकी समाधान और जरूरी सुझाव दे रहे हैं. किसानों को उन्नत बीजों का चयन, बीज उपचार, मिट्टी की उर्वरता, संतुलित खाद का इस्तेमाल, फसल प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

इसके अलावा आधुनिक कृषि यंत्रों और सरकारी कृषि योजनाओं के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है. विभाग का जोर कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल करने और वैज्ञानिक तकनीकों को खेती का हिस्सा बनाने पर है.

 

सबसे अहम बात यह है कि अब किसानों को छोटी-छोटी कृषि समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. कृषि विशेषज्ञ पंचायत और गांव स्तर पर पहुंचकर सीधे किसानों से संवाद कर रहे हैं.

 

हालांकि, इस पहल की असली सफलता तभी मानी जाएगी, जब गोष्ठियों में मिली जानकारी खेतों तक पहुंचे और किसानों को उत्पादन के साथ उनकी आमदनी में भी वास्तविक बढ़ोतरी का लाभ मिले.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही