Search

योजनाओ का लाभ लें किसान : लातेहार DC

Latehar : उपायुक्तर संदीप कुमार ने किसानों से सरकारी योजनाओ का लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्यानणकारी योजनायें चलाई जा रही है. जिससे हर किसान तक जागरूकता पहुंच सके, लेकिन जागरूकता के अभाव में किसान उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. बिरसा किसान रथ किसानों को सरकारी योजनाओ की जानकारी देने के साथ-साथ आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के उपायों को भी बताएगा.
 
Latehar News

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

उपायुक्त ने गुरूवार को समाहरणालय परिसर से जिला कृषि विभाग के द्वारा संचालित बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें इन येजनाओं का लाभ लेने की जानकारी देगा.

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल ने कहा कि बिरसा कृषि रथ झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई एक विशेष जागरूकता पहल है. इस रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक,वैज्ञानिक खेती, बीज, सब्सिडी, प्राकृतिक व जैविक कृषि और मिट्टी की जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी ताकि किसानों की आय बढ़ सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही