Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में फैशन प्वाइंट लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का आगाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची में फैशन प्वाइंट वेडिंग एंड लाइफ स्टाइल लग्जरियस एग्जिबीशन का आगाज होटल कैपिटल हिल में रविवार को हुआ. यह एग्जिबीशन दो दिनों तक चलेगा. इस प्रीमियम शो का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की धर्म पत्नी नेहा महतो ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले की जितनी सराहना की जाए कम है. एक छत के नीचे महिला उद्यमियों और उनके हुनर को देख कर बहुत खुशी हो रही है. उद्घाटन समारोह में लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं ख्याति बुटीक के सौजन्य से चिकित्सा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले 14 प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया. मौके पर आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि तीज त्यौहार और वेडिंग सीजन को देखते हुए रांची वासियों के लिए इस प्रीमियम शो का आयोजन किया गया.  जहां देश भर के प्रसिद्ध डिजाइनरों के एक्सक्लुसिव कलेक्शन प्रदर्शित किये गए हैं. एक ही छत के नीचे मेट्रो सिटी के लेटेस्ट कलेक्शन उपलब्ध हैं. जिनमें एथनिक वियर, वेस्टर्न वियर, इंडो वेस्टर्न, वेडिंग कलेक्शन,डिजाइनर राखी, हैंड मैड ज्वेलरी,  लक्ज़री होम डेकोर, और बहुत कुछ शामिल हैं. साथ हीं यहां कला निकेतन की तंजोर पेंटिंग भी देखी जा सकती है. इसे पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-plfi-supremo-dinesh-gope-in-jail-tomorrow/">ईडी

सोमवार को पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप से जेल में पूछताछ करेगी

कश्मीर, दिल्ली-मुंबई, बैंगलोर, गुजरात बनारस राजस्थान, लखनऊ के कलेक्शन खास आपके लिए

यहां बनारस की एक्सक्लुसिव, प्योर और स्पेशल साडियां आपको आकर्षित कर सकती हैं. वहीं लखनऊ की ऑल रेंज की चिकेनकारी स्पेशल ड्रेस, साड़ी पार्टी वियर, सेमी पार्टी वियर, किट्टी पार्टी वियर, कोकटेल पार्टी वियर आपका दिल जीत लेगी. दिल्ली की द विना कलेक्शन, बैंगलोर के डिज़ाइनर साड़ी, ड्रेस, गाउन, को ऑर्ड सेट, कोलकाता के फैशन सेंस और पाकिस्तान शरारा गारारा से अपने वार्डरॉब को नया टच दे सकतें हैं. शो में इस बार आपको बिल्कुल कुछ नया देखने को मिल रहा है. वो है हर एज के लिए अबरोड से लाये गए वेस्टर्न वियर. नारी साड़ी, मडालसा की ड्रेस, सूट, मनीषा क्रिएशन की एक्सक्लुसिव रेंज साड़ी, बयान सिल्क का यूनिक कलेक्शन के अलावा कश्मीर के साड़ी और ड्रेस भी कुछ खास है. वहीं सूरत और मुंबई के बेस्ट ज्वेलर्स अपनी सर्टिफाइड प्रोडक्ट लेकर खास रांची वासियों के लिए लेकर आयें हैं. कानपुर ज्वेलरी आपका दिल लुभाएगी. शो राखी स्पेशल एडिशन लेकर आ रहा है जहां आप हैंड मेड ओर डिज़ाइनर रखियों की खरीदारी कर सकतें हैं. होम डेकोर प्रोडक्ट में आपको प्लेटर, बेड कवर, बेड शीट के यूनिक कलेक्शन देख सकेंगे. वहीं तंजौर पेंटिंग आप आर्डर पर भी आप बनवा सकते हैं. यही नहीं मेले में दुबई फैशन वीक का हिस्सा बनी अल्बरी भी अपने लेटेस्ट कलेक्शन के साथ केवल रांची वासियों के लिए उपस्थित हैं. मेले में लकी ड्रॉ भी चल रहा है,  जितने वाले को चांदी का सिक्का एवं गिफ्ट हैंपर दिया जा रहा है. मेला सुबह 10-रात 8 तक चलेगा. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रवादी">https://lagatar.in/sharad-pawar-is-not-deterred-by-split-in-nationalist-congress-party-peoples-support-is-with-us-sanjay-raut/">राष्ट्रवादी

कांग्रेस पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं शरद पवार, लोगों का समर्थन हमारे साथ है : संजय राउत
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही