Search

 
 
 

स्कॉर्पियो कार की चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत

 

Bermo: बेरमो अनुमंडल के मुख्यालय तेनुघाट से सटे छपरगढा गांव के मोड़ पर एक कार ने बाप और बेटी को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार छपरगढा गांव निवासी प्रकाश नायक 35 वर्ष अपनी 5 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी और पुत्र बजरंगी नायक 3 वर्ष को लेकर छपरगढा मोड़ जा रहे थे. और दुकान के सामने इंतजार करने के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार घक्का मारते हुए दुकान में घूस गया. कार उसी गांव का प्रमोद कुमार नायक चला रहा था. स्कोर्पियो के धक्के से बच्ची ज्योति कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसके पिता प्रकाश नायक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गई. बेटे बजरंगी नायक को भी हल्की चोट लगी है.

चालक फरार, कार जब्त, केस दर्ज

स्कॉर्पियो कार उसी गांव का है जिसका नंबर jh-09-AW-1298 है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेनुघाट ओपी प्रभारी के के चौधरी मौके पर पहुंचे. और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया. मृतक प्रकाश नायक के पिता कुलेश्वर नायक ने पुलिस को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि छप्पर गढ़ा निवासी प्रमोद कुमार नायक पिता धन्नू साहू से उसकी पुरानी दुश्मनी है. जिसके कारण उन्होंने स्कार्पियो से कुचल कर उसके बच्चों को मार दिया है. इस संबंध में तेनुघाट ओपी में शिकायत के आधार पर भादवि के धारा 279 एवं 304 ए के अंतर्गत मामला को दर्ज कर लिया है. हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही