Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर फादर डॉ विनोद बिलुंग का निधन

Ranchi :  संत जेवियर कॉलेज, रांची के गणित विभाग के पूर्व प्राध्यापक (प्रोफेसर) डॉ. फादर विनोद कुमार बिलुंग का देर रात 1 बजे निधन हो गया. फादर विनोद कुमार बिलुंग  66 वर्ष के थे. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके पार्थिव शरीर को कॉलेज प्रांगण में अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को रखा जायेगा. अंतिम संस्कार कांटाटोली कब्रगाह में सुबह 10.30 बजे होगा. यह जानकारी संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर नबोर लकड़ा ने दी. (पढ़ें, भगवामय">https://lagatar.in/saffron-jharkhand-devotees-have-been-pouring-into-temples-since-morning/">भगवामय

झारखंड, मंदिरों में सुबह से ही लगा रहा भक्तों का तांता)

46 वर्षों तक फादर विनोद विलुंग ने येशु समाज में अपनी सेवाएं दी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/956347dd-0ce2-4639-8929-afd541150c31.jpg"

alt="" width="1066" height="1600" /> फादर विनोद विलुंग ने येशु समाज के लिए वर्ष 1977 से लेकर अबतक लगभग 46 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी. संत जेवियर कॉलेज परिवर से वे वर्ष 1993 से जुड़े हुए थे. इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन के रेक्टर, बर्सर, कुलसचिव और आईकफ के राजकीय सलाहकार जैसे कई अहम पदों पर योगदान दिया. पिछले साल (जुलाई 2022) में वे रिटायर हुए थे. उनके असामयिक निधन से समाज व कॉलेज प्रशासन को भारी क्षति हुई है. इसे भी पढ़ें : बच्चू">https://lagatar.in/high-court-refused-grant-bail-to-bachchu-yadav-bail-application-rejected/">बच्चू

यादव को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार, जमानत अर्जी खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही