Search

पिता ने दर्ज कराया पुत्र की गुमशदुगी का मामला, कुछ ही घंटों बाद रेलवे के बंद क्वार्टर से शव बरामद

Ranchi: पिता ने थाने में पुत्र की गुमशदुगी का मामला दर्ज कराया, कुछ ही घंटों बाद रेलवे के बंद क्वार्टर में पुत्र का शव बरामद हुआ. मामला चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड गोसाई टोली की है. जहां मंगलवार को अमन बड़ाईक नाम के युवक का शव स्टेशन रोड स्थित रेलवे के एक बंद क्वार्टर में फंदे से लटकता मिला. जब वहां से गुजरने वाले लोग शव से आ रही बदबू से तंग आ गए, तब इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस वहां पहुंची और कमरा खोला तो वहां फंदे से लटकता हुआ अमन का शव मिला. अमन ने आत्महत्या किया है या फिर किसी ने उसे मार कर लटकता दिया. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

तीन दिन पहले हुआ था गायब

अमन के लापता होने का मामला आठ जून को उसके पिता सोहन बड़ाईक ने चुटिया थाने में दर्ज कराया था. बताया था कि छह जून रविवार सात बजे से वह घर से निकला है. तीन दिनों से वह वापस नहीं आया है. उसकी दिमागी हालत भी दो दिनों से ठीक नहीं थी. परिवार के सदस्यों ने उसे काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला. परिवार के सदस्यों ने सभी जगह उसकी तलाश की जब वह नहीं मिला तब पुलिस में इसकी जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/bjp-besieging-hemant-government-by-presenting-corona-vaccine-data-jmm-retaliated/84847/">कोरोना

वैक्सीन के आंकड़ों को पेशकर हेमंत सरकार को घेर रही BJP, पलटवार कर JMM ने किया खंडन

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस का कहना है की मंगलवार को जब शव से बदबू आने लगी तब क्वार्टर के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस उस क्वार्टर के कमरे को खोला तो एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था. जिसकी पहचान अमन के रूप में हुई. शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की छानबीन जारी है.

[wpse_comments_template]

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//