Search

Palamu News: चार बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Palamu News: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जमुआ टोला माधेकचहरी निवासी 40 वर्षीय प्रमोद रजवार ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं.
 
सांकेतीक तस्वीर

Palamu News: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जमुआ टोला माधेकचहरी निवासी 40 वर्षीय प्रमोद रजवार ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं.

इसे भी पढ़ें: 

रविवार सुबह परिजनों ने घर के अंदर उन्हें फंदे से लटका देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शनिवार शाम घर में किसी बात को लेकर प्रमोद की परिजनों से कहासुनी हुई थी. इसके बाद रात में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही