Search

 
 
 

Father's Day: ‘पापा मेरे पापा’ गीत पर बच्चों ने किया डांस, कुंदन को बेस्ट फादर का खिताब

एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में रविवार को ‘फादर्स डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां बच्चों ने अपने डैडी के साथ डांस किया. वहीं, पापा थीम के गीतों के थीम पर कैटवॉक हुई. इसके अलावा बच्चों और डैडी की टीमों के बीच क्वेश्चन आंसर राउंड हुआ.
 
  • डैड-बच्चों ने फादर्स डे थीम के गानों पर किया कैटवॉक

Ranchi: एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में रविवार को ‘फादर्स डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां बच्चों ने अपने डैडी के साथ डांस किया. वहीं, पापा थीम के गीतों के थीम पर कैटवॉक हुई. इसके अलावा बच्चों और डैडी की टीमों के बीच क्वेश्चन आंसर राउंड हुआ. पूरी शाम आज कैंपस में आये डैडी व बच्चों के नाम रही. विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए बेस्ट डैड का चयन हुआ. कुंदन ने बेस्ट फादर का खिताब जीता, जबकि इसी प्रतियोगिता में शिबू मुंडा को दूसरा और अविनाश को तीसरा स्थान मिला.

Uploaded Image
इसके पूर्व दीपांजलि ग्रुप के डायरेक्टर विपुल नायक, वैंस मॉडलिंग ग्रुप के निदेशक वसीम आलम, देव ज्योति नाहा (डीजे सर), अस्मिता रानी, श्वेता शरणा, नीलिमा पूर्ति आदि को एक्वा वर्ल्ड की ओर से समर हॉलीडे श्रृंखला में उत्कृष्ट योगदान के लिए चेयरमैन प्रतुल शाह देव के द्वारा सम्मानित किया गया. 


दीपांजलि के बच्चों ने पापा के थीम वाले गानों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाला परफॉर्मेंस दिया. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. आज के कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार ने किया. इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, दीपांजलि ग्रुप के निदेशक विपुल नायक,  वैम्स मॉडलिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक वसीम आलम, डीजे सर भी मौजूद रहे. गरिमा, रियान, गायत्री ने भी अलग-अलग गानों में परफॉर्म किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही