NewDelhi : दिल्ली आईआईटी, जामिया मिलिया समेत देशभर के छह हजार संस्थानों और संगठनों के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन की समयसीमा खत्म होने की जानकारी सामने आयी है. बता दें कि विदेशी चंदा (विनियमन) अधिनियम (FCRA) रजिस्ट्रेशन विदेशों से फंडिंग के लिए जरूरी होता है. अधिकारियों के अनुसार इनका एफसीआरए रजिस्ट्रेशन शनिवार को समाप्त हो गया. इस सूची में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय भी शामिल हैं.` इसे भी पढ़ें : DGGI">https://lagatar.in/cryptocurrency-exchange-companies-of-the-country-on-the-radar-of-dggi-news-of-raids-fear-of-tax-evasion/">DGGI
के रडार पर देश की क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनियां, छापा मारे जाने की खबर, टैक्स चोरी का अंदेशा
का अनुमान, शेयर बाजार, इकोनॉमी और टेक जगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है 2022
के रडार पर देश की क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनियां, छापा मारे जाने की खबर, टैक्स चोरी का अंदेशा
कैंसल भी हुए हैं एफसीआरए रजिस्ट्रेशन
अधिकारियों की मानें तो इन संस्थानों ने या तो अपने एफसीआरए लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके आवेदन खारिज कर दिये. विदेशी चंदा (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जिन संगठनों और संस्थानों का एफसीआरए के तहत पंजीकरण समाप्त हो गया है या वैधता समाप्त हो गयी है, उनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन, दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और ऑक्सफैम इंडिया का नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट्स">https://lagatar.in/experts-estimate-2022-has-brought-a-gift-of-happiness-for-the-stock-market-economy-and-tech-world/">एक्सपर्ट्सका अनुमान, शेयर बाजार, इकोनॉमी और टेक जगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है 2022
Leave a Comment