Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेखौफ बालू माफियाओं ने खबर कवर कर रहे पत्रकार पर किया हमला

Ranchi :  राजधानी में बालू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदन बुलंद होते जा रहे हैं. बालू माफियाओं ने अवैध बालू लदे वाहन की खबर कवर कर रहे ताजा टीवी के पत्रकार विजय गोप पर हमला किया है.

 

इस संबंध में पत्रकार विजय गोप ने पिठोरिया थाना में शिकायत की है. थाना में दर्ज अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 2 जून की रात करीब 11 बजे, उन्हें सूचना मिली कि पिठोरिया चौक से रांची जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने एक अवैध बालू लदे हाइवा को रोका है. सूचना मिलने के बाद रिपोर्टिंग करने के उद्देश्य से वे अपने एक पत्रकार साथी के साथ मौके पर पहुंचे. 

 

जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद अवैध बालू माफिया गुलफान (पिता: कलम, ग्राम: हपुवा, जिला: रामगढ़), प्रवीण (निवासी: चटकपूर), सामी अंसारी (निवासी: नगड़ी) और उनके साथ 10-12 अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया. विजय गोप का आरोप है कि बालू माफियाओं ने अशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी और मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिससे वे घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही