Search

 
 
 

23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.
 

Ranchi :  कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

 

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के पत्रांक-238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. अधिसूचना के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा .23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान होना है. इस अवसर पर संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय  और सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही