Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फेडरेशन कपः रांची में 22 से 27 फरवरी तक वुशु प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 7वीं फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता और खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का आयोजन रांची में 22 फरवरी से किया जायेगा. शनिवार को झारखंड वुशु एसोसिएशन की होटल सिटी पैलेस में बैठक हुई. झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और झारखंड वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रही इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन खिलाड़ी भाग लेंगे. फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता मे भारत के विभिन्न राज्यों के तक़रीबन 800 खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे. झारखंड से 32 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. फेडरेशन कप का उद्घाटन 22 फ़रवरी को दोपहर 3 बजे और समापन 24 फ़रवरी को शाम में होगा. उन्होंने बताया कि झारखंड खेल विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया जा रहा है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-politics-shifted-to-delhi-angry-congress-mlas-said-this/">झारखंड

की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कही ये बात…
वहीं खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का आयोजन 24 से 27 फ़रवरी तक किया जायेगा. इस प्रतियोगिता मे जोनल प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी़ भाग लेंगे. इसका उद्घाटन 25 फरवरी को और समापन 27 फरवरी को किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में 256 खिलाड़ी व 40 टेक्निकल भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में एक से आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बीच कुल 12 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा. यह राशि उनके खाते में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा दी जाएगी. वीमेन लीग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 20 हजार, द्वितीय स्थान को 15 हजार, तृतीय और चतुर्थ स्थान को 10 हजार और पांचवे से आठवे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5 हजार (प्रति ) खिलाड़ी पुरस्कार राशि दी जाएगी. पूरे देश मे महिला खिलाड़ियों के बीच वुशु खेल को बढ़ावा देने और उन्हें स्वास्थ्य और आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से वीमेन लीग का आयोजन किया गया है. शनिवार की बैठक मे कुमुद प्रसाद साहू, डॉ कविता सिंह, प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहू,मनोज साहू, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, मनीष मुंडा, उदय साहू, अनिल जायसवाल, शिवेंद्र दुबे, कृष्ण मुरारी सिंह, विनय कृष्ण राय, विजय राजगढ़िया, श्याम जी,राजकुमार जैन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- 11साइबर">https://lagatar.in/11-cyber-criminals-arrested-many-items-including-mobile-atm-recovered-and-many-news-from-bokaro-bermo/">11साइबर

अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम समेत कई सामान बरामद समेत बोकारो-बेरमो की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही