Search

रिम्स में खाने की गुणवत्ता को लेकर मरीजों से लिया गया फीडबैक, 90% मरीज खाने से संतुष्ट

Ranchi : किसी भी मरीज के मर्ज के लिए दवा की जरूरत होती है. दवा के साथ-साथ यदि बेहतर आहार मिले तो बीमार व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाता है. रिम्स">https://lagatar.in/due-to-the-vigilance-of-two-thousand-policemen-the-incident-was-free-mahashivratri-sp/36804/">रिम्स

में भर्ती मरीजों को तीन वक्त का भोजन देने का प्रावधान है. भोजन मरीजों की बीमारी के अनुसार डाइटिशियन की सलाह पर दिया जाता है. मरीजों को खाना खिलाने का काम">https://lagatar.in/seeing-definite-defeat-in-bengal-jmm-surrenders-weapon-bjp/36807/">

"प्राइम सर्विस" नाम की कंपनी को दिया गया है. मरीजों को किस तरह की क्वालिटी का खाना मिल रहा है, इसको लेकर रिम्स प्रबंधन अब नियमित रूप से मरीजों के बीच सर्वे कराने का काम करेगा. सर्वे रिम्स की सुविधाओं व सेवाओं से जुड़ा होगा. यदि सर्वे रिपोर्ट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होता है तो इसमें सुधार किया जाएगा. खैर, दो दिन पूर्व रिम्स में मरीजों से खाने की क्वालिटी को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें 90 फीसदी मरीजों ने रिम्स के खाने को बेहतर बताया. इसे भी पढ़ें : ई-गुरुकुल">https://lagatar.in/8000-youth-will-be-made-in-e-gurukul-centers-will-be-appointed-on-the-day-of-passout/36817/">ई-गुरुकुल

केंद्रों में 8,000 युवाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद, पासआउट के दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

32 विभागों में किया गया सर्वे, चार-चार मरीजों से पूछे गए 10 प्रश्न

रिम्स क्वालिटी इंप्रूवमेंट कमेटी के प्रभारी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि दो दिन पूर्व रिम्स निदेशक की पहल पर खाने की गुणवत्ता को लेकर सर्वे किया गया. इसके लिए रांची विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की 8 छात्राओं का सहयोग लिया गया. इस सर्वे में कमेटी के सदस्य मरीजों के बीच पहुंचकर औचक सर्वे किया. इस दौरान अस्पताल के कुल 32 विभागों के चार-चार मरीजों से सर्वेक्षण प्रश्न के अनुसार 10 प्रश्न पूछे गए. इस दौरान 134 मरीजों से फीडबैक लिया गया. औसत निकाला गया तो अधिकांश 90 फ़ीसदी मरीज खाने को लेकर संतुष्ट पाए गए. खाने में अंडा, दूध और फल को लेकर भी 96 प्रतिशत मरीजों ने संतुष्टि जाहिर की है.

नियमित रूप से होगा औचक सर्वे- डॉ पीके भट्टाचार्य

डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि निदेशक की पहल पर क्वालिटी इंप्रूवमेंट कमेटी का गठन हुआ है. अस्पताल में इसकी काफी जरूरत है. इस कमेटी के गठित होने से कई व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार हो सकेगा. उन्होंने कहा कि पेशेंट केयर भी पहले से बेहतर हो सकेगा. डॉ पीके भट्टाचार्य ने कहा कि कमेटी द्वारा ना सिर्फ खाने की गुणवत्ता की जांच होगी. सुरक्षा, साफ-सफाई, पानी, इलाज आदि से संबंधित चीजों का भी सर्वेक्षण समय-समय पर किया जाएगा.

किस तरह के प्रश्न थे सर्वे में, कितने प्रतिशत मरीज संतुष्ट

सवाल -                                                                                           संतुष्ट - असंतुष्ट - जवाब नहीं दिया क्या आप अस्पताल के खाने से संतुष्ट हैं -                                                           121 - 12 - 1 क्या परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो जो यहां का भोजन खाने बोलेंगे -    103 - 28 - 3 क्या आपके आहार में अंडा, दूध व फल को शामिल किया जाता है -                        129 - 4 - 1 क्या भोजन परोसते समय गर्म रहता है -                                                             116 - 17 - 1 क्या भोजन हर दिन एक ही तरह का होता है -                                                    66 - 66 - 2 क्या आपको भोजन साफ-सुथरे तरीके से परोसा जाता है -                                    127 - 5 - 2 क्या भोजन पर्याप्त मात्रा में मिलता है -                                                             129 - 4 - 1 क्या अस्पताल का दिया गया भोजन स्वादिष्ट लगता है -                                      116 - 17 - 1 इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/seeing-definite-defeat-in-bengal-jmm-surrenders-weapon-bjp/36807/">बंगाल

में निश्चित हार देखकर जेएमएम ने डाल दिया हथियार : बीजेपी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp