Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 से 14 अगस्त तक रिम्स में फेलोशिप कोर्स, विशेषज्ञ चिकित्सक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर देंगे व्यख्यान

Advertisement
Advertisement
Ranchi: इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोसर्जन (आईएजीईएस) के द्वारा 12 से 14 अगस्त तक रिम्स में तीन दिवसीय फैलोशिप कोर्स एफआईएजीईएस का आयोजन किया जा रहा है. इस कॉन्फ्रेंस में देश के कई लेप्रोस्कोपिक सर्जन व्यख्यान देंगे. इस दौरान एक्सपर्ट डॉक्टर झारखंड-बिहार के चिकित्सकों को लेप्रोस्कोपी व एंडोस्कोपी की तकनीक का ज्ञान देंगे, और कार्यशाला के माध्यम से भी जानकारी एक-दूसरे के बीच साझा करेंगे.

देश के विभिन्न स्थानों के चिकित्सक होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले चिकित्सकों में कोयम्बटूर से डॉ. एलपी थांगावेलु (आईएजीईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष), मुंबई से डॉ. अभय दलवी, डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. सायनदेव दास गुप्ता, कोलकाता के डॉ. एसपी देसरकार, ग्वालियर से डॉ. अचल गुप्ता, भुवनेश्वर से डॉ. सीआर दास और डॉ. माधुरी पटनायक समेत अन्य हैं. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-har-ghar-tricolor-campaign-promoted-by-ek-gedi-tricolor-ke-naam-rally/">जमशेदपुर

: “एक गेड़ी तिरंगे के नाम” रैली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का किया प्रचार

आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक हैं रिम्स निदेशक

इस पाठ्यक्रम में लेप्रोस्कोपी में प्रयोग करने वाले उपकरणों और लेप्रोस्कोपी से गोलब्लाडर, अपेंडिक्स, हर्निया, पैनक्रियाज, लीवर, मोटापा आदि की सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी इत्यादी की जानकारी व विषयों पर चर्चा की जाएगी. आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद हैं. संरक्षक डॉ. एम आलम, डॉ. बीके जैन, डॉ एसएस नारनोली, डॉ. एसएन चौधरी, डॉ. आरपी श्रीवास्तव, चेयरमैन डॉ. शीतल मलुवा, सचिव डॉ. आरआर सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, संयाेजक डॉ. सतीश मिढ़ा और सह-संयोजक डॉ. सुनील कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-present-news-11-owner-arup-chatterjee-in-court/">धनबाद

: न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी को अदालत में हाजिर करने का आदेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही