Search

 
 
 

एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मारा, बची जान

 
New Delhi : एयर इंडिया के नागपुर मुंबई फ्लाईट में बैठी एक महिला को बिच्छु ने डंक मार दिया. महिला की हालत खराब होने लगी, तो मुंबई पहुंचने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है. एयर इंडिया ने कहा, हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी. एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया. इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई.

घटना 23 अप्रैल की है

जानकारी के मुताबिक मुंबई में रहने वाली महिला किसी काम से नागपुर आई थी. उसकी वापसी एयर इंडिया की नागपुर मुंबई फ्लाईट (AI 630) से थी. निर्धारित समय पर महिला अपनी सीट पर आ कर बैठ गई और फ्लाईट ने भी निर्धारित समय पर टेक ऑफ कर लिया. जैसे ही फ्लाईट आसमान में पहुंची, अचानक महिला की चींखें सुनाई दी. फ्लाईट अटेंडेंट तत्काल उसके पास पहुंचे और पूछताछ की तो पता चला कि महिला को बिच्छू ने डंक मारा है. यह खबर सुनते ही बाकी यात्री भी डर गए. आनन फानन पूरे एयरक्राफ्ट की जांच कराई गई, लेकिन बिच्छू कहीं नहीं मिला. उधर, महिला की हालत खराब होती जा रही थी. ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सबसे पहले महिला को फ्लाईट से उतार कर अस्पताल पहुंचा गया. जहां प्राथमिक उपचार के थोड़ी देर बाद ही महिला की सेहत सुधरने लगी. हालांकि डॉक्टरों ने पूरी रात उसे अस्पताल में रोक लिया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. कंपनी ने घटना की पुष्टि करते हुए यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है. पिछले साल दिसंबर में एक सांप इंडियन कैरियर की कालीकट दुबई फ्लाईट में पाया गया था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-first-national-female-bodybuilder-shared-her-heart/">झारखंड

की पहली नेशनल महिला बॉडी बिल्डर माधवी ने साझा की दिल की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही