Search

 
 
 

दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रा ने आग लगाकर की खुदखुशी, तीन पन्नों का सुसाइट नोट मिला

Lagatar Desk : बताया जाता है कि 12वीं कक्षा की  छात्रा अपने साथ बोतल में केमिकल या पेट्रोल लेकर आई थी. स्कूल में क्लास चल रही थी. इसी बीच स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जाकर छात्रा ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. छात्रा के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है.
 
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम सीन टीम, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची है. 

 

 

बताया जाता है कि 12वीं कक्षा की  छात्रा अपने साथ बोतल में केमिकल या पेट्रोल लेकर आई थी. स्कूल में क्लास चल रही थी. इसी बीच स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जाकर छात्रा ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. छात्रा के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. 

 

छात्रा के स्कूल बैग से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है. घटनास्थल का निरीक्षण करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है. छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. मामले की जांच चल रही है. पुलिस स्कूल प्रबंधन और छात्रा के सहपाठियों से पूछताछ कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही