Search

 
 
 

फीफा वर्ल्ड कप : इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया, नॉकआउट में जगह पक्की की

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ इक्वाडोर ने राउंड ऑफ-32 यानी नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली.
 

Lagatar Desk : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ इक्वाडोर ने राउंड ऑफ-32 यानी नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली. 

 

खास बात यह रही कि पहले दो मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाने वाली इक्वाडोर की टीम ने इस मुकाबले में दमदार वापसी की. मैच की शुरुआत जर्मनी के पक्ष में रही. दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. हालांकि इस गोल से पहले हुए एक फाउल को लेकर इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने रेफरी पर सवाल उठाए. 

 

शुरुआती झटके के बाद इक्वाडोर ने शानदार वापसी की. 20वें मिनट में निल्सन एंगुलो ने दूर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया और स्कोर 1-1 कर दिया. इस गोल के बाद इक्वाडोर ने शानदार पारी खेली. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन निर्णायक बढ़त 77वें मिनट में मिली.

 

कॉर्नर किक पर केविन रोड्रिग्ज के हेडर के बाद गोंजालो प्लाटा ने करीब से गेंद को गोल में डालकर इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिला दी. आखिर तक यही स्कोर कायम रहा और इक्वाडोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ इक्वाडोर सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शामिल होकर नॉकआउट चरण में पहुंच गया.

 

वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब टीम ने नॉकआउट में जगह बनाई है. वहीं, हार के बावजूद जर्मनी ग्रुप-ई में शीर्ष पर रहा और अगले दौर में तीसरे स्थान पर रहने वाली किसी अन्य टीम से मुकाबला करेगा. 2014 में विश्व चैंपियन बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब जर्मनी नॉकआउट मुकाबला खेलेगा, क्योंकि पिछले दो वर्ल्ड कप में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही