Search

 
 
 

FIFA World Cup: राउंड ऑफ 32 में पहली बार पहुंचा मिस्र, ईरान की उम्मीदें भी कायम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र पहली बार क्लालिफाई किया है. ग्रुप जी में मिस्र और ईरान के बीच 1-1 से मुकाबला ड्रॉ खेला गया. ग्रुप जी में मिस्र दूसरे स्थान पर है. जबकि ईरान तीसरे स्थान पर है. हालांकि, ईरान की नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अभी बची हैं.
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र पहली बार क्लालिफाई किया है. ग्रुप जी में मिस्र और ईरान के बीच 1-1 से मुकाबला ड्रॉ खेला गया. ग्रुप जी में मिस्र दूसरे स्थान पर है. जबकि ईरान तीसरे स्थान पर है. हालांकि, ईरान की नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अभी बची हैं. तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंच सकती हैं. फिलहाल इस लिस्ट में ईरान अभी छठे नंबर पर है. 

मैच का हाल

मैच शुरु होते कुछ समय के लिए मिस्र ने दबदबा बनाया और महमूद साबेर ने मुकाबले के पांचवें मिनट में ही पहला गोल दिया. मिस्र 1-0 से आगे हो गई. हालांकि, ईरान ने मिस्र की इस बढ़त को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया. मैच के 14वें मिनट में ईरान के रमिन रेजाइएन ने भी गोल किया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

खलीलजादेह की कोशिश रही असफल

इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास लिए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी. दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने गोल के भरपूर कोशिस की, हालांकि कामयाबी नहीं मिली. ईरान के शोजा खलीलजादेह ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया. गोल होते ही ईरानी खिलाड़ियों और दर्शकों खुशी की लहर दौड़ गई.

 

VAR में गोल हुआ रद्द

हालांकि, कुछ ही देर बाद वीएआर(वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने गोल की समीक्षा की. जांच में खलीलजादेह को ऑफसाइड पाया और गोल रद्द कर दिया. इसके साथ ही ईरान की जीत की उम्मीद टूट गई और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही