Search

 
 
 

Hockey : FIH प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया

London : एफआईएच प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला गया. टूर्नामेंट के 15 मैचों में भारतीय टीम की यह चौथी जीत है.
 

London : एफआईएच प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला गया. टूर्नामेंट के 15 मैचों में भारतीय टीम की यह चौथी जीत है.

इसे भी पढ़ें...


 
भारत की शुरुआत खराब रही. पहले क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम एक भी गोल नहीं दाग पाई. पाकिस्तान ने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया. पाकिस्तान के लिए अबु अहमद ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया.


भारत ने वापसी करते हुए पहला गोल 20वें मिनट पर किया. कप्तान हरमनप्रीत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया. इसके साथ ही भारत ने गोल की बारिश कर दी.


वहीं, तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा. इसके बाद जुगराज सिंह ने 35वें और अभिषेक ने 41वें मिनट में गोल करके भारत को 5-1 से आगे कर दिया। 44वें मिनट में राज कुमार पाल ने गोल दागा. भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिर में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले. राज कुमार पाल ने रिबाउंड पर गोल किया और टीम की बढ़त को 6-1 कर दिया.

 

अंतिम क्वार्टर में भारत ने रक्षापंक्ति में अनुशासन बनाए रखा और साथ ही आक्रमण जारी रखा. दिलप्रीत ने 54वें मिनट में सातवां गोल करके पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया. पाकिस्तान का अभी तक खाता नहीं खुला है. टीम अपने सभी 15 मैच हारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही