Search

 
 
 

BLO के घर आते ही भरें इन्यूमरेशन फॉर्म, नहीं तो छूट सकता है वोटर लिस्ट में नाम: के. रवि कुमार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे बिना देरी किए अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित तत्काल बीएलओ को सौंप दें. उन्होंने कहा कि बीएलओ को सीमित समय में पूरे मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह कार्य पूरा करना है, इसलिए मतदाताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे बिना देरी किए अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित तत्काल बीएलओ को सौंप दें. उन्होंने कहा कि बीएलओ को सीमित समय में पूरे मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह कार्य पूरा करना है, इसलिए मतदाताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.

 

Uploaded Image


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं 64 - हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-374 के लिए अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर हस्ताक्षर किया और संबंधित बीएलओ अन्नु कच्छप को सौंपा. इस दौरान उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे बीएलओ के आने का इंतजार करने के बजाय आवश्यकता पड़ने पर स्वयं भी अपने बीएलओ से संपर्क कर प्रक्रिया जल्द पूरी करें.


के. रवि कुमार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों से भी अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों का इन्यूमरेशन फॉर्म शीघ्र भरवाना सुनिश्चित करें और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.


उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और एक भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो. इसे पूरा करने के लिए आम नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आवास पर 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ सुदीप्त राज, बीएलओ सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही