Search

 
 
 

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने धनबाद को बताया बेहतर शहर, किया फिर आने का वादा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली सिंह सोमवार 25 जुलाई मेंशन परिवार के सदस्यों से मिले. सिंह मेंशन की बहू भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, जनता मजदूर संघ महामंत्री सिद्धार्थ गौतम सहित अन्य लोगों से की मुलाकात की. वह श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम स्कूल भी गए, जहां स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया. उन्होंने दसवीं, बारहवीं परीक्षा में सफल बच्चों को सम्मानित भी किया.

  स्कूल प्रबंधन ने मोमेंटो देकर किया स्वागत

अभिनेता को स्कूल में देख बच्चे सहित स्कूल के टीचर व अन्य स्टाफ काफी खुश दिखे. स्कूल प्रबंधन ने बॉलीवुड अभिनेता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अभिनेता ने स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बचपन के क्षण व स्कूल में बिताए दिन याद आ गए. बच्चे पूरी मेहनत के साथ पढाई करें. खेल कूद पर भी अपना ध्यान जरूर दें.

     धनबाद की अच्छी छवि वाली फिल्म बनाएंगे

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली दो दिवसीय धनबाद दौरे पर आए थे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद बहुत ही सुंदर शहर है. यहां के लोग, खान-पान सभी अच्छे हैं. यहां के लोगों का सम्मान पाकर बहुत खुश हूं. यहां वेब सीरीज, फ़िल्म बनाने की योजना है. दुबारा वह धनबाद आएंगे. अभी वेब, फ़िल्म को लेकर बातचीत हो रही है. जो भी फ़िल्म, वेब बनाएंगे उसमें धनबाद की छवि को बढ़िया दिखाएंगे. शहर को बदनाम करने वाली कोई फ़िल्म नहीं बनाएंगे. मुनीडीह अंडर ग्राउंड कोलियरी देखने का मौका कल मिला था. बहुत अच्छा अनुभव रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/heavy-rain-warning-on-july-28-29-in-north-eastern-districts-including-dhanbad/">धनबाद

सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में 28-29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही