Search

 
 
 

धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बच्चों को बंधक बना रिटायर्ड हवलदार के घर से नकदी व गहनों की लूट

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीडीह मोड़ पर सोमवार की देर रात फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया गया है. करीब 10 की संख्या में आए अपराधी सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश किया और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया.
 

Dhanbad :  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीडीह मोड़ पर सोमवार की देर रात फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया गया है. करीब 10 की संख्या में आए अपराधी सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश किया और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. 

 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में मौजूद बच्चों को अपने कब्जे में लेकर पूरे परिवार को डराया-धमकाया और 3.5 लाख रुपये नकद व लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए.

 

Uploaded Image

कमरे में फैला सारा सामान

 

जिस घर में डकैती की गई है, वह एक रिटायर्ड हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा का बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद डकैतों ने सबूत मिटाने के इरादे से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए.

 

घटना के संबंध में गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में भोजन के बाद छत पर सोने चले गए थे. उन्हें आशंका है कि अपराधियों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण उनकी नींद नहीं खुली.

Uploaded Image

डकैती की वारदात से डरे-सहमे और चिंतिंत परिवार

 

घटना की सूचना परिजनों ने रात करीब 2 बजे पुलिस को दी. लेकिन पुलिस सुबह लगभग साढ़े चार बजे घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

 

आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी भी की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.  जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 

इधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही