Search

 
 
 

कोडरमा : हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 50 लाख के सामान जलकर राख

जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा इलाके में मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. इस अगलगी में गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी में गोदाम मालिक को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
 

Koderma :  जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा इलाके में मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. इस अगलगी में गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी में गोदाम मालिक को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

 

बताया जा रहा है कि यह गोदाम करमा निवासी जफीर अंसारी का था. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे गोदाम के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया.

 

देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

 

हालांकि तब तक गोदाम में रखे फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही