Search

JMM के 53वें स्थापना दिवस पर गिरिडीह में भव्य कार्यक्रम, मंत्री सुदिव्य, कल्पना सोरेन सहित कई नेताओं ने की शिरकत

Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा, गिरिडीह का 53वां स्थापना दिवस सोमवार शाम को स्थानीय झंडा मैदान में भव्य रूप से मनाया गया. इस कार्यक्रम में सुबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई नेताओं ने शिरकत की.

 

इसके अलावा टुंडी विधायक मथुरा महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमीत कुमार, कोडरमा से आई पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, प्रणव वर्मा सहित पार्टी के कई वरीय नेता कार्यक्रम में शामिल हुए.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक कल्पना सोरेन

 

झंडा मैदान आने से पूर्व सभी नेताओं ने अंबेदकर चौक में दिशोम गुरु शिबु सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत नेताओं ने मंच पर फ्रंट लाइन में बीच के चेयर पर मौजूद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया.

 

इस दौरान झामुमो के कई फाइटर नेताओं की तस्वीर पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में मंत्री, नेता के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों से आए हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए. 

 

Uploaded Image

कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

 

कार्यक्रम के दौरान पोषण सखी की नौकरी से इस्तीफा देकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाली प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में कई महिलाओं को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार ने पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया.

 

इस दौरान कई ओर लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वहीं कुछ कार्यकताओं ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की बड़ी तस्वीर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भेंट की. इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. वहीं मंईयां सम्मान योजना को हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. 

 

Uploaded Image

स्टेज पर बैठे मंत्री, विधायक व जेएमएम के कई नेता


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह में साजिश के बीच जब पहला स्थापना दिवस मनाया गया था, उस समय गुरु जी जेल में थे. कहा कि झामुमो को जिस पसीने से दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सींचा है, वो अब पौधा से एक बड़ा पेड़ बन चुका है और आने वाले समय में गिरिडीह में झामुमो आगे ही बढ़ता जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के विकास के लिए सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा दृढ संकल्पित है और झामुमो ही सिर्फ झारखंड का विकास कर सकती है. 

 

Uploaded Image

विधायक कल्पना सोरेन के साथ प्रमिला कुमारी सहित अन्य महिलाएं

 

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गिरिडीह के लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया. कहा कि जब वो अकेली पड़ गई थी तो गिरिडीह के लोगों ने उन्हें बेटी के रूप में अपनाया और एक ताकत देने का काम किया. जिसकी वजह से आज वे गांडेय विधायक के साथ-साथ पार्टी की एक सक्रिय सिपाही कल्पना मुर्मू सोरेन के रूप में उभरी है.

 

Uploaded Image

स्थापना दिवस पर भव्य स्टेज बनाया गया

 

विधायक ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा ही काम कर सकती है और कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के दर्द को समझा और हर स्तर से उनके दर्द को दूर करने का काम कर रहे हैं. मंईयां सम्मान योजना, सीएम एक्सीलेंस स्कूल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की मां बहनों का सम्मान बढ़ाने के साथ ही भाईयों को स्कील से जोड़ने का काम किया गया है.

 

Uploaded Image

जिलेभर से आए जेएमएम के कार्यकर्ता व अन्य

कल्पना ने कहा कि आपके हेमंत दादा झारखंडियों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए वे असम में संघर्ष कर रहें, क्योंकि असम के आदिवासियों के स्वाभिमान को बचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव में उतरी है. कहा कि 2050 तक हेमंत दादा झारखंड को एक विकसित राज्य के रूप में आगे करने के अभियान में जुटे हुए हैं.

 

Uploaded Image

झंडोलोतन करते जेएमएम के नेता

 

Uploaded Image

झामुमो के फाइटर नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पु, शहनवाज अंसारी, नगर अध्यक्ष रॉकी सह, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा, पार्षद नुरूल होंदा, पार्षद बुलंद अख्तर रूमी, पार्षद प्रतिनिधि सेफ अली गुड्डु सहित कई वार्ड पार्षद के अलावे टून्ना सिंह, जीवन दास, अभय सिंह, दिलीप रजक, प्यारे खान, चन्दन वर्मा, लोकनाथ सहाय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp